Maharajganj Times

फरेंदा- सिद्धार्थनगर हाइवे पर शव लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत,पांच घायल

Maharajganj
Tuesday, 22 Oct, 2024
0
1794

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- सिद्धार्थनगर के बुचहा गांव से राप्ती नदी के अंत्येष्टि स्थल महराजगंज धानी में अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर की स्टीयरिंग फेल होने से मंगलवार को फरेंदा सिद्धार्थनगर हाइवे पर कोइलाढाढ़ गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही फरेंदा के एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सिद्धार्थनगर जिले के बुचहा गांव के एक निवासी की मौत हुई थी। परिजन व ग्रामीण दो टैक्टर ट्रॉली से शव व लकड़ी लेकर धानी में राप्ती नगर के अंत्येष्टि स्थल की तरफ जा रहे थे। कोइलाढाढ़ गांव के समीप लकड़ी लेकर आ रहे  ट्रैक्टर की स्टीयरिंग अचानक फेल हो गई। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। इस घटना में चालीस वर्षीय पलटू की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम व सीओ अनिरुद्ध कुमार मौके पर पहुंचे। धानी चौकी इंचार्ज व बृजमनगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। सीओ अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए धानी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।प्रकरण में जरूरी विधिक कार्रवाई की जा रही है।

<